Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबांग्लादेश पर चुप रहने का आरोप लगाते हुए इंडी गठबन्धन के नेताओं...

बांग्लादेश पर चुप रहने का आरोप लगाते हुए इंडी गठबन्धन के नेताओं का फूंका पुतला

अयोध्या। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर लगातार हो रहे हमलों पर इंडी गठबन्धन के नेताओं को मौन धारण करने का आरोप भाजपा के नेताओं ने लगाया है। इसके विरोध में इंडी गठबन्धन के नेताओं का पुतला दहन किया गया। भाजपा नेता दिनेश जायसवाल व अधिवक्ता राजीव कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से कहा कि अतीक अहमद व मुख्तार अंसारी के आसमान सर पर उठाने वाले बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार पर चुप क्यों है। क्या इससे उनका वोट बैंक नाराज हो जाएगा। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रीना द्विवेदी, हुकुम केश पाण्डेय, पायल जायसवाल, समता शुक्ला, केके गुप्ता, आर्कषी शुक्ला, सुनील कुमार साहू, अरविन्द त्रिवेदी, अजय ओझा, तेजन्दर पाल टिंकल, पूर्व सभासद जयसिंह छोटे, अर्जुन लाल गुप्ता सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments