Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछात्रा की शिकायत पर दर्ज हुआ छेड़छाड़ का मुकदमा

छात्रा की शिकायत पर दर्ज हुआ छेड़छाड़ का मुकदमा


जलालपुर अम्बेडकर नगर। छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने आजिज आकर परिजनों को आप बीती बतायी जिस पर  परिजनों ने स्कूल जाना बंद करवा दिया। तत्पश्चात विपक्षी परिजनों को मोबाइल पर भद्दी भद्दी गाली देकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर जांच पडताल शुरू कर दिया है। प्रकरण जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव का है। पीडिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर कोडरा निवासी विकास एक दबंग एवं सरकश किस्म का व्यक्ति है। जो मेरे विद्यालय आते जाते समय परेशान व छेड़छाड़ करता है। जब उक्त बात मै अपने घर बतायी तो पिता ने मेरा स्कूल जाना बंद करवा दिया। और विपक्षी घर के मोबाइल नंबर पर फोन कर भद्दी भद्दी गाली देता है तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। 9अगस्त को रात मे विपक्षी मेरे भाई के मोबाइल पर फोन किया और गाली गलौज किया जिसकी रिकार्डिंग मौजूद है। कुछ समय पूर्व मेरा फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिया। जब इसकी शिकायत विकास के परिजनों से की गयी तो वह अलग अलग मोबाइल से फोन कर जान से मारने की धमकी देने के साथ साथ गालीगलौज करता है। जिसके द्वारा कभी भी गंभीर घटना को कारित कर सकता है। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर जांच पडताल शुरू कर दिया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पडताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments