Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविवाहिता ने ससुराल वालों के खिलाफ लगाया मारपीट का आरोप

विवाहिता ने ससुराल वालों के खिलाफ लगाया मारपीट का आरोप

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। विवाहिता ने पति समेत सास, ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न  तथा मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोनगांव की निवासी नीतू ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मेरे पिता ने दो वर्ष पूर्व ग्राम लालापुर कोतवाली  अकबरपुर  रणविजय पुत्र रामधनी के यहां बड़ी धूमधाम से शादी किया था। मेरे पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार शादी किया परन्तु अब दो लाख रुपए नकद एक  गाड़ी की लगातार मांग कर रहे है। जब मेरे पिता द्वारा दहेज की रकम व मोटरसाइकिल देने में असमर्थता जताई तो मेरा पति, ससुर रामधनी, सास शारदा देवी आए दिन मुझसे मारपीट कर करते रहते है। बीते एक सप्ताह पूर्व ससुराली जनों द्वारा मारपीट करते हुए मायके भेज दिया धमकी देते हुए कहा अब जब भी ससुराल आना तो दहेज की रकम लेकर आना अन्यथा मत आना। जिसको लेकर पीडिता द्वारा जलालपुर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर पति रणविजय समेत सास ससुर पर कार्रवाई की मांग की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments