Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवरिष्ठ लिपिक को चार्ज न मिलने से चर्चाओं का बाजार गर्म

वरिष्ठ लिपिक को चार्ज न मिलने से चर्चाओं का बाजार गर्म


जलालपुर अंबेडकर नगर। नगर पालिका परिषद में कार्यरत प्रभारी लिपिक के सेवानिवृत होने के बाद वरिष्ठ लिपिक को चार्ज न मिलने से चर्चाओं का बाजार गर्म है।  विदित हो कि वरिष्ठ लिपिक आज्ञा राम वर्मा बीते रविवार 31 मार्च को सेवानिवृत हो गए।उनके बाद वरिष्ठता की श्रेणी में राम प्रकाश पाण्डेय का नाम आता है। शासनादेश के अनुसार राम प्रकाश पाण्डेय को प्रभारी का चार्ज दिया जाना है।दो दिन बीत जाने के बाद भी अधिशाषी अधिकारी ने चार्ज देने की कोई कार्यवाही नहीं की गई। लिपिक को चार्ज नहीं दिए जाने से चर्चाओं का बाजार गर्म है।चर्चा है कि ईओ यदुनाथ चार्ज देने के पक्ष मे नही है। किसी प्रभारी के सेवानिवृत होने से एक माह पूर्व नियुक्ति प्राधिकारी सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी तथा प्रभार पाने वाले कर्मी को पत्र जारी करता है।इस पत्र की छाया प्रति जिलास्तरीय अधिकारी के साथ ही शासन को भेजा जाता है।इसका वर्णन अकेंद्रित सेवा कर्मचारी नियमावली 1984 में स्पष्ट रूप से वर्णित है।किंतु नगरपालिका परिषद ने उक्त नियमावली का पालन नहीं किया।एक माह पहले नोटिस जारी होने से जहां सेवानिवृत कर्मी अपना पेंशन समेत अन्य योजनाओं से संबंधित पत्रवली तैयार करता है वही चार्ज की लिस्ट तैयार करता है। वरिष्ठ लिपिक के सेवानिवृत होने के मामले में उक्त नियमावली का उलंघन किया गया।नगर पालिका अध्यक्षा खुर्शीद जहाँ ने बताया कि चार्ज देने की प्रक्रिया अधिशाषी अधिकारी द्वारा किया जाना है।एक माह पहले नोटिस दिया जाने की नियमावली है।चार्ज देने की प्रक्रिया चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments