Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या कोचिंग के कई विद्यार्थियों ने किया है 90 प्लस स्कोर

कोचिंग के कई विद्यार्थियों ने किया है 90 प्लस स्कोर

0
2

अयोध्या। साकेतपुरी कालोनी स्थित गीता क्लासेज के डायरेक्टर गोविन्द सिंह का कहना है कि क्लासेज के कई विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 90 प्लस स्कोर किया है। यहां अदिति चौधरी का 98 प्रतिशत परिणाम आया है। कक्षा 10 एक पहला पड़ाव है। आगे इनको और मेहनत करनी है। यहां के टापर विद्यार्थी हमेशा एक्टिव रहते थे। अगर उनको कोई जानकारी चाहिए होती थी तो वह शिक्षक से जरुर पूछा करते थे। यह अपनी पढ़ाई को लेकर इतने सजग थे, इन्हें कभी कुछ कहना नहीं पड़ा। यहां से दी गई वर्कशीट को हमेशा साल्ब करते रहे।
कोचिंग की छात्रा अदिती चौधरी ने बताया कि वह अवध इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती है। आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहती है । बब्ली ने बताया कि 93 प्रतिशत आया है। इसके लिए कोचिंग, स्कूल के शिक्षक व माता पिता को अपनी सफलता का श्रेय देती हूं। आगे चलकर डाक्टर बनना चाहती हूं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here