Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमोबिल ऑयल चोरी कर भाग रहे युवक को प्रधान ने दबोचा, किया...

मोबिल ऑयल चोरी कर भाग रहे युवक को प्रधान ने दबोचा, किया पुलिस के हवाले


जलालपुर अंबेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के मलूकपुर बड़ा गांव में एक डीलर के यहां से हजारों रुपये कीमत का मोबिल ऑयल चोरी कर भाग रहे युवक को ग्राम प्रधान ने सतर्कता दिखाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। बाद में आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।
मलूकपुर बड़ा गांव निवासी डीलर राजा राम यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार देर रात ग्राम प्रधान राकेश यादव किसी कार्य से सुरहुरपुर क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें बिना नंबर की गाड़ी के साथ एक संदिग्ध युवक दिखाई पड़ा। युवक के पास 14 डिब्बों की एक पेटी व दो बाल्टी मोबिल ऑयल मिला।
प्रधान द्वारा पूछताछ करने पर युवक पहले टालमटोल करता रहा, लेकिन सख्ती बरतने पर उसने स्वीकार किया कि वह उक्त मोबिल ऑयल राजा राम यादव के यहां से चोरी कर ले जा रहा था। इसके बाद प्रधान ने तत्काल पीड़ित पक्ष व पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसकी निशानदेही पर चोरी का एक पेटी व दो बाल्टी मोबिल ऑयल बरामद कर लिया।
इस संबंध में कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments