Monday, July 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर1730 बूथों पर सुना गया 'मन की बात', भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया...

1730 बूथों पर सुना गया ‘मन की बात’, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया जनसंदेश घर-घर पहुंचाने का संकल्प


अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127वें संस्करण को जिले के विभिन्न बूथों पर सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा, सुशासन और संगठन को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन और जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नवाचार, महिला सशक्तिकरण और जनभागीदारी जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यकर्ताओं ने इन संदेशों को गंभीरता से सुना।

जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के कटेहरी मंडल अंतर्गत बूथ संख्या-20, भुआलपुर में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को सकारात्मक सोच, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री के विचार समाज को नई ऊर्जा और प्रेरणा देते हैं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि जिले के कुल 2171 बूथों में से 1730 बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 13,581 से अधिक लोगों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचार सुने।

इस अवसर पर एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह ‘मिंटू’, चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह समेत पार्टी के अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments