Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमंदबुद्धि किशोरी के अपहरण व दुराचार के मामले में मालीपुर पुलिस लीपापोती...

मंदबुद्धि किशोरी के अपहरण व दुराचार के मामले में मालीपुर पुलिस लीपापोती में जुटी


जलालपुर अंबेडकर नगर। बीते दिनों मंदबुद्धि किशोरी के अपहरण व दुराचार के मामले में मालीपुर पुलिस लीपापोती करने में जुट गई है, जिससे पीड़िता को न्याय मिलना असंभव दिखाई पड़ रहा है। बताते चलें कि विगत 12 अक्टूबर को मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक तथा उसके सहयोगी पड़ोसी गांव के युवक द्वारा गांव की ही एक मंद बुद्धि किशोरी को जबरन उठा ले जाया गया और गांव के निकट एक तालाब पर जबरिया दुष्कर्म किया गया।दुराचार के बाद उसे बाइक पर बैठाकर इधर-उधर घूमाने के बाद दूसरे दिन मालीपुर ले जाकर छोड़ा गया। इस मामले में पीड़ित किशोरी के परिजनों द्वारा थाने में तहरीर दी गई लेकिन मालीपुर पुलिस कोई कार्रवाई करने से गुरेज कर रही है जिससे पीड़ित परिवार परेशान है।

एक तरफ जहां योगी सरकार महिला सशक्तिकरण पर जोर दे रही है वही मालीपुर थाने में  महिलाओं को न्याय मिल पाना दूभर हो चला है।महिला थाना प्रभारी होने के बावजूद थाना पुलिस द्वारा सरकार के महिला सशक्तिकरण के दावे की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस संबंध में जब थाना अध्यक्ष प्रियंका पांडेय व क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य से बयान को लेकर संपर्क साधना चाहा तो इनका फोन ही नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments