Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचुनाव के पूर्व ही व्यवस्थाएं कर लें पूरी –मंडलायुक्त

चुनाव के पूर्व ही व्यवस्थाएं कर लें पूरी –मंडलायुक्त


अंबेडकरनगर। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने हेतु मंगलवार को आयुक्त अयोध्या मण्डल अयोध्या गौरव दयाल, पुलिस महा निरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या प्रवीण कुमार द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में चुनाव के उपरांत ई0वी0एम0 सहित अन्य सामग्रियों को जमा करने व स्ट्रांग रूम सहित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया गया।इस दौरान आयुक्त द्वारा उपस्थित उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, उप जिलाधिकारी सदर, सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां की सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त कर लिया जाए।जिससे निर्वाचन 2024 को सकुशल, निष्पक्ष संपन्न कराया जाए साथ ही साथ निर्वाचन के दौरान लगे हुए कर्मचारियों की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाए जिससे कर्मचारी पूरे मनोयोग से दिए हुए दायित्व का निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments