◆ आवश्यकता होने पर हमारे बच्चे कर सकें अपना बचाव – उर्मिला सिंह
◆ तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा के गुण
अयोध्या। बालक बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाने के तीन दिवसीय कैंप लगाया गया। श्यामा देवी मानव सेवा संस्थान द्वारा राणी सती मंदिर मसौधा में कैंप का उद्घाटन कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में बालक व बालिकाओं सहित स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर संस्था के अध्यक्ष हरिओम ने कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष का मार्ल्यापर्ण व अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया गया। प्रशिक्षण कैंप में प्रशिक्षक नेहा रंजन द्वारा बच्चों को आत्मरक्षा के लिए जुडो कराटे जैसी ट्रेनिंग दी जाएगी।
