अयोध्या। रामनगरी ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास ने पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए हनुमान जी के पवित्र निशान के साथ राम जन्मभूमि पहुंचकर रामलला का दर्शन-पूजन किया और छप्पन भोग अर्पित किया।



शाही जुलूस का नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम पांडेय व एसएसपी राजकरण नैय्यर ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में हाथी, ऊंट और घोड़ों पर सवार साधु विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। यह आयोजन न केवल एक परंपरा का नया अध्याय है, बल्कि राम और हनुमान के अटूट संबंध का सार्वजनिक उत्सव भी बन गया।