Tuesday, April 22, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहनुमान किला मंदिर के महंत परशुरामदास करेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

हनुमान किला मंदिर के महंत परशुरामदास करेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का स्वागत

अयोध्या। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद एकनाथ शिंदे पहली बार राम नगरी अयोध्या 9 अप्रैल को आएंगे। रामनगरी को भगवामय कर दिया गया है। शहर को शिवसेना के हार्डिंग बोर्डिंग से पाट दिया गया है। सिद्धपीठ संकट मोचन हनुमान किला मंदिर के पीठाधीश्वर महंत परशुरामदास महाराज उनका स्वागत करेंगे।
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे अयोध्या आ रहे हैं। उनका स्वागतकर साधु संत उन्हें अपना आशीर्वाद देंगे। अयोध्या से एकनाथ शिंदे का गहरा नाता है। वे अयोध्या आकर रामलला का दर्शन के उपरांत साधु संत धर्मगुरुओं से आशीर्वाद लेंगे। महंत परशुराम दास ने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आ रहे हैं। जिसके चलते राम नगरी में खासा उत्साह देखा जा रहा है। तैयारियां भी व्यापक रूप से चल रही हैं। बता दे कि 9 अप्रैल को लगभग 11ः00 बजे वे रामकथा पार्क पर बने हेलीपैड उतरेंगे। और फिर वहाँ से भगवान राम लला का दर्शन पूजन करेंगे। राम मंदिर निर्माण की प्रगति को देखगे। फिर उसके बाद हाइवे स्थित होटल पंचशील में पत्रकार वार्ता करेंगे। अयोध्या के धर्मगुरुओं से आशीर्वाद लेंगे और शाम को मां सरयू का आरती पूजन करेंगे। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में शिवसेना के लोग शामिल हों सकते है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments