Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत की वार्षिक प्रतिनिधि सभा...

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत की वार्षिक प्रतिनिधि सभा संपन्न

0

अयोध्या। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, अवध प्रांत की वार्षिक प्रतिनिधि सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को सर्किट हाउस सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परिषद के उपाध्यक्ष कैप्टन इंदल सिंह चंदेल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने शिरकत की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर ने की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश पाठक ने बताया कि परिषद की वार्षिक प्रतिनिधि सभा में विभिन्न पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया तथा संगठन के विस्तार और पूर्व सैनिकों के कल्याण पर विचार-विमर्श किया गया।

उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा करना और समाज में उनके योगदान को रेखांकित करना है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघ चालक प्रोफेसर विक्रम प्रसाद पांडे, संरक्षक कैप्टन जे.पी. द्विवेदी, कैप्टन अमरजीत सिंह, कैप्टन प्रदीप कुमार सिंह, नायब सूबेदार सिद्धनाथ शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभा में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया और संगठन की गतिविधियों की सराहना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version