Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिले के 118 मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का दिखाया जाएगा सीधा...

जिले के 118 मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का दिखाया जाएगा सीधा प्रसारण

अंबेडकर नगर । 22 जनवरी को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चंद्र जी के जन्म भूमि पर नव निर्मित भव्य मंदिर में विराज मान होने की कार्यक्रमों सहित विभिन्न विषयों पर जनपद मुख्यालय स्थित एक होटल के सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के साथ आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया।

         भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम लला की जन्म भूमि पर नव निर्मित भव्य मंदिर में भगवान की विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जनपद,प्रदेश,देश ही नहीं वरन संपूर्ण विश्व के मंदिरों में पूजा अर्चना और दीपावली का उत्सव मनाया जाएगा। उस दिन पूरा विश्व राम मय होगा। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनपद के 118 मंदिरों में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा की प्रसारण जन सामान्य को लाइव दिखाने का कार्य करेंगे।जनपद के 315 शक्ति केंद्रों में मंदिरों में सुंदर काण्ड का पाठ किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आपके द्वार और मोदी की गारंटी के संकल्प पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा  प्रत्येक गांवों में जाकर सरकारी योजनाओं के वंचित पात्र परिवारों को जिन्हें अभी तक योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हुआ था उनका नाम वहीं पर तत्काल सूची में शामिल किया जा रहा है।मोदी की गारंटी के तहत उन्हें योजना का लाभ मिल जायेगा। कहा कि वह भाजपा कार्यालय पर और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान तत्परता से करवा रहे हैं।भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के मुखिया देश और प्रदेश के बेरोजगारों को अभ्युदय प्रशिक्षण सेंटर खोल कर विभिन्न तरह के प्रशिक्षण दिला रहे हैं। कहा कि पी एम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण दिला कर उन्हें रोजगार के लिए 15 हजार रूपए का सहयोग और लोन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूती से खड़ा हो गया है और आने वाले लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी लाखों मतों से विजई होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments