Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबहु प्रतीक्षित ह्युंडई न्यू क्रेटा की हुई भव्य लॉन्चिंग

बहु प्रतीक्षित ह्युंडई न्यू क्रेटा की हुई भव्य लॉन्चिंग


अम्बेडकर नगर। बैरमपुर बरवां स्थित गीता ह्युंडई कार शोरूम में गुरूवार को बहुप्रतीक्षित ह्युंडई की न्यू क्रेटा कार की लॉन्चिंग बड़े धूमधाम के साथ की गई। उद्घाटन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अकबरपुर के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अशोक कुमार अरुण के द्वारा केक काट वा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन शाखा  प्रबंधक वेद कुमार चतुर्वेदी ने किया । वेद चतुर्वेदी ने बताया कि यह ह्युंडई की नयी क्रेटा कार एडास (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट टेक्नोलॉजी)  एवं अत्याधुनिक सुविधाओं (वायस कमांड, होम टू कार कनेक्ट , इत्यादि) से सुसज्जित है। यह ह्युंडई की नयी क्रेटा कार बाजार में धमाल मचाने वाली है, पहले की अपेक्षा यह ग्राहकों को अधिक आकर्षित करेगी ,इसकी शुरुआती कीमत पेट्रोल में 1099000 है एवं डीजल में1244900 रुपए रखा गया है। उन्होंने ह्युंडई के नई क्रेटा कार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर गीता हुंडई के प्रबंधक श्याम पाल चोपड़ा, गगन चोपड़ा, गौरव चोपड़ा व अनुज चोपड़ा ने सामूहिक रूप से मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन किया। इस दौरान ह्युंडई के क्षेत्रीय विक्रय प्रबंधक सुरेश यादव समेत अंकुर पाठक , वी०पी० सिंह किशन कुमार, प्रभात सिंह एवं गीता ह्युंडई के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments