Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedभाजपा में शामिल हुए नेताओं का हुआ स्वागत

भाजपा में शामिल हुए नेताओं का हुआ स्वागत


अयोध्या। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य शम्भू नाथ सिंह दीपू, पूर्व ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख रमाकांत यादव सहित दर्जनों प्रधानों, बीडीसी को सोमवार को भाजपा में शामिल कराया था। सभी का भाजपा कार्यालय सहादतगंज तथा लोक सभा चुनाव कार्यालय में स्वागत किया गया। लोक सभा चुनाव कार्यालय में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव तथा लोकसभा संयोजक बांके बिहारी मणि त्रिपाठी व सहादतगंज कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने सभी का माल्यार्पण तथा भगवा अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया।

इस दौरान आशीष सिंह, राजेश सिंह, मनोज सिंह प्रधान, शिवम सिंह, दिवाकर तिवारी, शैलेन्द्र कुमार वर्मा ग्राम प्रधान , राजेश कुमार, राम सेवक वर्मा, राम सूरत गोस्वामी, प्रतीम मौर्या, संजय सिंह, गौतम मौर्या, रोहित वर्मा, धर्मेन्द्र कुमार वर्मा सहित भाजपा में शामिल अन्य लोगों का स्वागत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments