Thursday, November 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतहसील अधिकारियों की कार्यप्रणाली से नाराज अधिवक्ता, 23 नवंबर को करेंगे धरना-प्रदर्शन

तहसील अधिकारियों की कार्यप्रणाली से नाराज अधिवक्ता, 23 नवंबर को करेंगे धरना-प्रदर्शन


जलालपुर, अंबेडकर नगर। तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित मनमानी एवं कार्यों में लापरवाही के खिलाफ अधिवक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसको लेकर जलालपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने पांच सूत्री मांग पत्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह को सौंपा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आगामी 23 नवंबर को उपजिलाधिकारी न्यायालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।अधिवक्ता आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने अपने मांग पत्र में उपजिलाधिकारी, नायब तहसीलदार जलालपुर एवं भियांव तथा तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है, जिससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ तहसील में अपने मुकदमों और अन्य कार्यों के सिलसिले में आने वाले वादकारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इससे अधिवक्ताओं और वादकारियों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के विरोध में उन्होंने पांच सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की है।इस संबंध में बार एसोसिएशन अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं और वादकारियों का हित संगठन के लिए सर्वोपरि है। अधिवक्ता द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए उनके निस्तारण का प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments