Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर इफको नैनो उर्वरक जागरूकता अभियान के तहत किसान सभा का आयोजन

इफको नैनो उर्वरक जागरूकता अभियान के तहत किसान सभा का आयोजन

0

अंबेडकर नगर। विकासखंड स्तर पर बी पैक्स अशरफपुर बरवां साधन सहकारी समिति परिसर में इफको नैनो उर्वरक जागरूकता अभियान के तहत किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जगदीश मौर्या ने की तथा संचालन सचिव राकेश मिश्र ने किया। इस दौरान इफको के वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक डॉ. देवी प्रसाद ने किसानों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, सागरिका, नैनो जिंक, नैनो कॉपर और जैव उर्वरक के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इफको एमसी के एमडीए मनीष कुमार ने फसलों में लगने वाले रोगों की रोकथाम हेतु फंगीसाइड और कीटनाशकों के उपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक नैनो उर्वरकों के प्रयोग की अपील की, ताकि पैदावार में बढ़ोत्तरी हो सके।

इस अवसर पर एसएफए राहुल कुमार, एसएफए हॉटस्पॉट अभय वर्मा सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे। किसानों में दिलीप कुमार मिश्रा, रामकुमार पाठक, पवन तिवारी, शिवम सिंह, राम भवन, राम सुंदर, मंजीत, दिनेश वर्मा, प्रभात सिंह, नवनीत पांडे प्रमुख रूप से शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version