Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा खिचड़ी भोज का किया गया आयोजन

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा खिचड़ी भोज का किया गया आयोजन


बसखारी अम्बेडकर नगर। विकासखंड बसखारी अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रिया फौलादपुर में सोमवार को मकर संक्रांति के अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में संगठन के सलाहकार बलराम मिश्र की अध्यक्षता तथा ब्लाक अध्यक्ष सुधीर कुमार चतुर्वेदी के संयोजन में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी व संचालन डा राजेन्द्र प्रसाद दूबे ने किया।

मुख्य अतिथि ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर शुरुआत की। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से अग्रणी भूमिका निभाता है। ब्राह्मण नाम ही संस्कार को समेट लेता है। ब्राह्मण हमेशा राष्ट्र के हितों की चिंता करता है।लेकिन मौजूदा समय में ब्राह्मण समाज के कुछ लोग निजी हितों व गलत संगत में पड़कर संस्कार विहीन हो रहें हैं। उन्होंने ब्राह्मण समाज को व्यसनों से मुक्ति के लिए शपथ दिलाया तथा  सभी लोगों को युवा वर्ग को शिक्षा के साथ संस्कार वान बनाने की अपील की। इस दौरान सी बी त्रिपाठी, बलराम मिश्र, अरबिन्द त्रिपाठी, महिला सभा की जिलाध्यक्ष कल्पना तिवारी व परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष समेत दर्जनों लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया। इस दौरान‌ अरुण पांडेय, अनिल शुक्ला, महेंद्र पांडेय ,विवेक दुबे, सर्वेश पांडेय, हरिशंकर तिवारी, संतोष पांडेय, रेनू तिवारी, मिथिलेश शुक्ला, पिंटू तिवारी, देवमणि मिश्र, राम बदन द्विवेदी समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments