Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकर्नाटक के गर्वनर पहुंचे अयोध्या, किया राम लला का दर्शन

कर्नाटक के गर्वनर पहुंचे अयोध्या, किया राम लला का दर्शन


अयोध्या। कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत बुधवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभु रामलला के मंदिर में दर्शन पूजन किया। अयोध्या पहुंचने पर सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया ।

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सैकड़ो वर्षों के बाद एक ऐतिहासिक मांग पूरी हुई है। अयोध्या राम की जन्मस्थली है और उनकी जन्मस्थली पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है,। भगवान राम लला की मूर्ति स्थापित हुई है। मेरी और भारतवासियों की धर्म और संस्कृति के प्रति अगाध आस्था है। इसलिए मेरा कर्तव्य बनता है। मैं राम लला के दर्शन करूं। भगवान राम लला का दर्शन करूंगा और पुण्य प्राप्त करूंगा।


विश्व स्तर पर बढ़ा है अयोध्या का महत्व


उन्होनें कहा कि अभी तक अयोध्या के विकास को टीवी पर देखा था। आज खुद अयोध्या विकास देख रहा हूं। अयोध्या में ऐतिहासिक परिवर्तन हुआ है। अयोध्या विकास के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। देश और दुनिया के लोग अयोध्या और भगवान राम लला का दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। अयोध्या का महत्व विश्व व्यापी स्तर पर बढ़ा है और इसकी आवश्यकता थी।


देशवासियों से अयोध्या आने की अपील


उन्होनें कहा कि भारत ऋषि मुनियों का देश है, धर्म संस्कृति के प्रति आस्था रखने वालों का देश है। देशवासियों से अपील करता हूं वे यहां आए, इस भव्य मंदिर को देखें और राम लला का दर्शन कर पुण्य प्राप्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments