Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बरसों से उपेक्षित पड़े कमला बाबा धाम के बहुरने लगे दिन

बरसों से उपेक्षित पड़े कमला बाबा धाम के बहुरने लगे दिन

0

◆ विधायक रहते संजू देवी ने जीणोद्धार के लिए दिया था 44 लाख का बजट तो चेयरमैन ओमकार गुप्ता इस धार्मिक स्थल की ख्याति को विश्व पटल पर पहुंचने का कर रहे है प्रयास


अंबेडकर नगर। नगर पंचायत अशरफ पुर किछौछा में स्थिति और बरसों से उपेक्षित कमला बाबा धाम के दिन अब बहुरने लगे हैं। 2017 में विधायक बनने के बाद संजू देवी एवं श्याम बाबू के प्रयास से इस धाम के सौन्दर्यीकरण शुरू किया गया था। तो 2023 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने विश्व प्रसिद्ध इस स्थल पर कमला बाबा धाम के नाम से साइन बोर्ड लगाकर विश्व पटल पर इसका ध्यान आकर्षित करने की रूपरेखा खींचनी शुरू कर दी है। टांडा से विधायक बनने के बाद संजू देवी ने 2019 में इस स्थल के जीर्णोद्धार के लिए 44 लाख रुपए का बजट दिया था। इसके कमला बाबा धाम की ख्याति को विश्व पटल पर पहुंचने का प्रयास नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के द्वारा लगातार किया जा रहा है। भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते जनप्रतिनिधि इस धाम की ख्यात को बढ़ाने के लिए तन ,मन, धन से तो लगे हुए हैं।साथ ही कई समाज सेवी भी कमला बाबा धाम की महिमा से प्रभावित होकर इसके विकास में अपना हाथ सहयोग के लिए बढ़ा रहे हैं। लखनपुर के प्रधान सुरेंद्र कुमार नेता नट के द्वारा सावन का पवित्र महीना शुरू होने पर इस स्थल पर आने वाले भक्तों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए सीमेंटेड कुर्सी का निर्माण इस स्थल पर करवाया जा रहा है। विधायक संजू देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता एवं अन्य समाज सेवियों के द्वारा इस धार्मिक स्थल के लिए किया जा रहे विकास कार्य एवं सहयोग के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम जी महाराज , सचिव वीरेंद्र जी महाराज एवं कोषाध्यक्ष  राम जी ने धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया है। सीमेंटेड कुर्सी की व्यवस्था होने से भक्तों के लिए बैठने की तो सुविधा उपलब्ध हो गई है।लेकिन रसोई ,छाया के लिए टीन सेड,सत्संग हॉल जैसी ऐसी बहुत सी ज़रूरतें हैं, जो अभी भी इस धाम के लिए आवश्यक है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version