Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर किशोरी को भगाने के मामले में न्यायालय भेजा गया बाल अपचारी

किशोरी को भगाने के मामले में न्यायालय भेजा गया बाल अपचारी

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र में किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में पुलिस ने एक बाल अपचारी को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री बीते एक जून को दोपहर लगभग डेढ़ बजे घर से बाहर शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान गांव का ही एक किशोर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का पता न चलने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।

पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर जैतपुर पुलिस ने आरोपी किशोर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान बुधवार को पुलिस ने नामजद बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया।

उपनिरीक्षक कुंवरपाल सिंह एवं कांस्टेबल अजीत प्रजापति ने बाल अपचारी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

जैतपुर थाना अध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि किशोरी को भगाने के मामले में नामजद बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय भेज दिया गया है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version