Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजितेंद्र मणि द्विवेदी की कम्पनी को मिला इमर्जिंग सोलर कम्पनी ऑफ द...

जितेंद्र मणि द्विवेदी की कम्पनी को मिला इमर्जिंग सोलर कम्पनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड

अयोध्या। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही अयोध्या मंडल की कंपनी सोलेक्सा सर्विसेज प्रा.लि.के मैनेजिंग डायरेक्टर जितेंद्र मणि द्विवेदी को उत्तर प्रदेश एनर्जी एक्सपो में इमर्जिंग सोलर कम्पनी ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से जिले और मंडल का गौरव बढ़ा है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित एक्सपो का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया। कार्यक्रम में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उद्योगपतियों और कंपनियों को सम्मानित किया गया।
जितेंद्र मणि द्विवेदी को यह सम्मान पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग महेश गुप्ता (सेवानिवृत्त आईएएस) तथा विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह ने प्रदान किया।कार्यक्रम में यूपीपीसीएल चेयरमैन आशीष गोयल यूपीनेडा के निदेशक नेडा अधिकारियों और सोलर एसोसिएशन सेवा के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। एक्सपो का आयोजन फर्स्ट व्यू द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्यघर को हर घर तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में बताया गया कि अयोध्या को देश की पहली सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी दिशा में सोलेक्सा सर्विसेज प्रा.लि.लगातार कार्य कर रही है। एक्सपो में देश-विदेश की 200 से अधिक मैन्युफैक्चरिंग और ईपीसी कंपनियों ने प्रतिभाग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments