Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा कार्यालय में मनाई गई जय प्रकाश नारायण की जयंती

सपा कार्यालय में मनाई गई जय प्रकाश नारायण की जयंती


अयोध्या। सपा कार्यालय पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन महासचिव हामीद जाफर मीसम ने किया। सपा नेताओं ने उनके चित्र पर मार्ल्यापर्ण करके के उन्हें श्रृद्धांजलि दी।

 महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा लोकनायक जयप्रकाश नारायण का जन्म बिहार में हुआ था। उन्होंने आजादी की लड़ाई मे गांधी जी के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।1976 के आंदोलन में उन्होंने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया। महानगर महासचिव हामीद जाफर मीसम ने कहा उन्हें लोकतंत्र की लड़ाई के लिए उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा लोकनायक जय प्रकाश नारायण के आंदोलन से भारत को नई दिशा और लोकतंत्र का मायने समझ में आया।

इस मौके पर प्रदेश सचिव रामअचल यादव, महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट हामीद जाफर मीसम , चौधरी श्रीचंद यादव, जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम, अजय यादव, ऋतुराज सिंह, डॉ घनश्याम यादव, अवनीश प्रताप सिंह, कृष्ण गोपाल यादव, अक्षत श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, सुरेंद्र यादव, सुनील तिवारी, सूर्यभान यादव, जितेंद्र यादव, अरुण यादव सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments