Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजनसत्ता दल ने किया विरोध प्रदर्शन, चैनल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की छवि...

जनसत्ता दल ने किया विरोध प्रदर्शन, चैनल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की छवि धूमिल करने का आरोप

अयोध्या। एक चैनल पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया के मान सम्मान को द्वेष भावना से ठेस पहुंचाए जाने का आरोप लगाते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जनपद के सदर तहसील स्थित तिकोनिया पर पार्टी के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह जेडी के अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एफआईआर पंजीकृत कराने को लेकर ज्ञापन पत्र नगर कोतवाल के माध्यम से एसएसपी को सौपा है।
जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह जेडी ने कहा कि एक न्यूज चैनल द्वारा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसत्ता दल लोकतांत्रिक जो पूर्व में कई सरकारों में मंत्री पद पर रह चुके है।जिनके चरित्र हनन की भावना से चैनल द्वारा कुछ वीडियो प्रसारित किए गए। बिना किसी प्रमाण के द्वेष भावना के कारण उन्हें बदनाम करने की नियत से उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही है जिससे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष व पार्टी जनसत्ता दल का नाम धूमिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त प्रकरण को संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही करने के साथ उक्त वीडियो को डिलीट कराने की मांग किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments