Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या छठ पर्व को ‘ड्रामा’ कहना करोड़ों सनातनियों का अपमान : सांसद जगदम्बिका...

छठ पर्व को ‘ड्रामा’ कहना करोड़ों सनातनियों का अपमान : सांसद जगदम्बिका पाल

0

अयोध्या।  अयोध्या में आयोजित के.एस.. कप सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि जो लोग कभी कहते थे कि हमरामलला आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे’, आज वही असंभव कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभव कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर भी उभर चुका है। आज अयोध्या से मुंबई, दिल्ली, कोलकाता समेत कई शहरों के लिए फ्लाइट्स नियमित रूप से संचालित हो रही हैं, जो इस नगरी की नई पहचान का प्रतीक है।

सांसद पाल ने राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छठ पर्व कोड्रामाकहना करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं का अपमान है। देश की नारियां 36 घंटे निराजल रहकर सूर्य देव की उपासना करती हैं। यह पर्व आस्था, तपस्या और संस्कृति का प्रतीक है। अगर उनमें हिम्मत है तो किसी अन्य धर्म के त्योहार पर ऐसा कहकर दिखाएं। लेकिन वे जानते हैं कि सनातन धर्म सहिष्णु है, इसलिए उस पर प्रहार करते हैं।

उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया सनातन संस्कृति को स्वीकार कर रही हैअमेरिका के व्हाइट हाउस में दीपावली मनाई जा रही है, काशी कॉरिडोर विश्व आकर्षण का केंद्र बन चुका है, और अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिष्ठा के बाद भारत की आस्था का स्वर्ण युग शुरू हुआ है।

बिहार चुनाव को लेकर सांसद ने कहा कि एनडीए दोतिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। मोदी सरकार ने महिलाओं को सशक्त किया है, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए 10,000 रुपये की सहायता दी है। बिहार में विकास का नया अध्याय शुरू हो चुका है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version