Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बाढ़ पीड़ितों के लिए जमिअत उलेमा ने इकठ्ठी की मदद

बाढ़ पीड़ितों के लिए जमिअत उलेमा ने इकठ्ठी की मदद

0

अयोध्या। जमिअत उलेमा अयोध्या की टीम ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगभग सवा चार लाख रुपये की सहायता प्रदान की। टीम ने कपूरथला जिले के विभिन्न गांवों और कस्बों में जाकर बाढ़ से प्रभावित सिख समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उनकी फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। प्रेस वार्ता के दौरान जमिअत उलेमा अयोध्या के सदर मौलाना मोहम्मद अहमद साहब व जनरल सेक्रेटरी इरफान अहमद हलीमी साहब और मोहम्मद सालिम साहब ने बताया कि यह सहायता जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से की गई है और इसका उद्देश्य बाढ़ पीड़ितों को राहत प्रदान करना है। मौके पर मौलाना जहीर अब्बास साहब नदवी, हाफिज जावेद अहमद, खालिद भाई एडवोकेट, हाजी अनीस और अन्य मौजूद रहे। सहायता राशि देने वालों में शामिल मौलाना मुफ्ती जियाउद्दीन साहब कासमी, कारी इरफान अहमद हलीमी साहब और मो० सालिम साहब मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version