Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जिला जज व जिलाधिकारी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

जिला जज व जिलाधिकारी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

0

अयोध्या जिला जज रणंजय कुमार वर्मा, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जेल अधीक्षक ने मंगलवार को जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल में निरुद्ध बंदियों की स्थिति जानी। उन्होंने पाकशाला का जायजा लेते हुए भोजन की गुणवत्ता, रसोई में साफ-सफाई और पेयजल की उपलब्धता की जानकारी ली। टीम ने जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति परखीं।

अधिकारियों ने किशोर बैरक का भ्रमण कर वहां निरुद्ध बच्चों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही, कारागार प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि बंदियों को निर्धारित सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और कैदियों की मूलभूत आवश्यकताओं पर विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी ने भी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version