Tuesday, November 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपीडीए पंचायत में भीम निषाद ने भरी हुंकार, विभिन्न जातियों को साधने...

पीडीए पंचायत में भीम निषाद ने भरी हुंकार, विभिन्न जातियों को साधने की कर रहे कोशिश


जलालपुर, अंबेडकर नगर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी की पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) रणनीति के तहत राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी भीम निषाद पिछड़े वर्ग के विभिन्न समाजों के बीच लगातार संपर्क साध रहे हैं। निषाद, प्रजापति, राजभर, कहार, कुम्हार, विश्वकर्मा और मौर्य समाज के लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने की उनकी सक्रियता इन दिनों चर्चा में है।

इसी क्रम में मंगलवार को जलालपुर क्षेत्र के गौरा प्रतापपुर में निषाद समाज की पीडीए पंचायत आयोजित की गई। इसमें भीम निषाद ने समाज के लोगों से सपा की नीतियों से जुड़ने और आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर अपनी राजनीतिक भागीदारी मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी भी खुलकर पेश की।

पंचायत को संबोधित करते हुए भीम निषाद ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्हें जलालपुर से टिकट जरूर देंगे। उन्होंने कहा, पिछड़े समाज का यह भीम निषाद आपका बेटा और भाई है। आप सभी के सहयोग से जलालपुर में पिछड़ों का मजबूत नेतृत्व खड़ा होगा। विधायक बनकर क्षेत्र की आवाज उठाऊंगा।

गौरतलब है कि भीम निषाद पूर्व में जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। सपा ने उन्हें सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र से भी प्रत्याशी घोषित किया था। इसके अलावा शाहगंज और कटेहरी विधानसभा क्षेत्रों में भी वह पिछड़े वर्ग के बीच राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। ऐसे में जलालपुर में उनकी बढ़ती सक्रियता को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments