Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर नगर पालिका के विकास के लिए भाजपा का चेयरमैन होना जरूरी –गीता...

 नगर पालिका के विकास के लिए भाजपा का चेयरमैन होना जरूरी –गीता शाक्य

जलालपुर अम्बेडकरनगर। जब तक अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी काबिज नही होगा तब तक नगर पालिका का विकास संभव नही है इसलिए इसबार भाजपा प्रत्याशी को अवश्य जिताये। उक्त बातें भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने नगर के पल्टू साहब हाता मे महिला सम्मेलन को सम्बोधित करती हुई कही।इन्होंने महिलाओं से कहा कि जब इस जिले मे भाजपा का न कोई सांसद है न विधायक है तो कैसे नगरपालिका का विकास होगा इसलिए भाजपा प्रत्याशी को जिताये जिससे विकास हो साथ ही महिलाओं से अपील की सर्वप्रथम मतदान करे फिर जलपान करे साथ ही अपने घर के सभी मतदाताओं से मत डलवाने का प्रयास करे।महिलाओं को अपने मतो का अधिकार भी बतायी। ततपश्चात महिलाओं को बैलेट पर मुहर लगा कर मोडने की तरीके भी बतायी जिससे मत खराब न हो। मंच से भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किया। संचालन किरन पान्डेय ने किया। इस मौके पर रिंकल सिंह,पूजा मिश्रा, सीमा गुप्ता प्रत्याशी शोभावती समेत तमाम लोग मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments