Saturday, May 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिलाधिकारी के निरीक्षण में जिला अस्पताल में उठा डॉक्टरों की कमी का...

जिलाधिकारी के निरीक्षण में जिला अस्पताल में उठा डॉक्टरों की कमी का मुद्दा


◆ डीएम ने शासन को पत्र भेजने की कही बात


अयोध्या। जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से सामने आया। निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी से मरीजों और तीमारदारों ने कहा कि अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ तथा ईएनटी विशेषज्ञ समेत कई चिकित्सकों की कमी है, जिससे इलाज प्रभावित हो रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समस्या नोट करने और शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

शुक्रवार दोपहर जिला अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी ने सबसे पहले इमरजेंसी सेवाओं का निरीक्षण किया और वहां मौजूद चिकित्सकों व फार्मासिस्ट से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने आर्थो वार्ड, आयुष्मान वार्ड और बच्चा वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं का फीडबैक लिया। आयुष्मान वार्ड में मरीजों ने दवाएं उपलब्ध होने की जानकारी दी, जबकि बच्चा वार्ड में बच्चों के उपचार को लेकर अभिभावकों से बातचीत की गई।

निरीक्षण के दौरान एक मरीज ने भोजन में चावल न मिलने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने सीएमएस से मीनू सूची उपलब्ध कराने और इसकी प्रक्रिया की जानकारी देने को कहा। वहीं एक बेड पर गंदी बेडशीट मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए धुलाई करने वाली संस्था पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

अस्पताल की पुरानी पानी की टंकी खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने जलकल एवं जल निगम अधिकारियों से मरम्मत या नया प्रस्ताव तैयार करने को कहा। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की तैनाती के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया जाएगा। साथ ही जिला अस्पताल के पुराने भवन के स्थान पर नए भवन निर्माण के प्रस्ताव की भी पैरवी किए जाने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments