Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत अयोध्या में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग...

जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत अयोध्या में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

0

अयोध्या। जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित तथा उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से क्रियान्वित जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत आईएसए श्रद्धा सेवा समिति अयोध्या के तत्वावधान में विकास खंड सोहावल परिसर में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आरोग्य, सुरक्षित पेयजल एवं स्वच्छता को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में एसडीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुशासन है जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करता है। योग हमारी आंतरिक ऊर्जा को जाग्रत करता है, मानसिक शांति देता है और शारीरिक मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने यह भी कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग एक संजीवनी बन चुका है और इसे अपनाना हमारी आवश्यकता है। तहसीलदार प्रदीप सिंह, नायब तहसीलदार इन्द्रभूषण यादव, आधिशासी अधिकारी आरती श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान, संस्था के टीम लीडर अनिल तिवारी  योग संगम कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने योगासन, प्राणायाम व ध्यान के माध्यम से स्वस्थ जीवन के प्रति संकल्प लिया। कार्यक्रम में जल जीवन मिशन के उद्देश्यों – हर घर जल, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version