Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या वृद्ध गृह आश्रम पर मनाया गया योग दिवस

वृद्ध गृह आश्रम पर मनाया गया योग दिवस

0

अयोध्या। संस्था श्रद्धा सेवा समिति अयोध्या द्वारा संचालित नगर के गोविन्द गनेशपुर अटिका रोड स्थित निःशुल्क वृद्ध गृह आश्रम में 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। आश्रम अधीक्षक वृजनन्दन पाण्डेय ने बताया कि योग एक प्राचीन कला है, जो मन और शरीर को जोड़ती है यह एक व्यायाम है जिसे हम अपने शरीर के तत्वों को संतुलित करके करते हैं। इसके अलावा यह हमें ध्यान लगाने और आराम करने में मदद करता है योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने की विधि नहीं है, बल्कि यह आत्मा, मन और शरीर के बीच संतुलन बनाने का एक अद्‌भुत विज्ञान भी है। नियमित योगभ्यास से शरीर फिट, तंदरुस्त और बीमारियों से लड़ने में अधिक सक्षम बनाता है योग हमारी आंतरिक उर्जा को जागृत करता है मानसिक शांति देता है। योगा कैम्प में आशीष कुमार शर्मिला रुही, नीतू प्रियांशू अनिल तिवारी मौजूद रहे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version