Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर महिन्द्रा एक्सयूवी से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

महिन्द्रा एक्सयूवी से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

0

अम्बेडकरनगर। जिले में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कोतवाली अकबरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार तड़के तहसील तिराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक महिन्द्रा एक्सयूवी वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें 9 पेटियों में कुल 421 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान संजय गिरि पुत्र राममिलन गिरि निवासी शमसुद्दीनपुर, थाना अहिरौली एवं अनिल गौड़ पुत्र राधेश्याम निवासी अंकारीपुर, थाना गोसाईगंज, जनपद अयोध्या के रूप में हुई है। दोनों आरोपित वाहन के माध्यम से शराब की तस्करी कर रहे थे। पूछताछ के दौरान जब शराब के संबंध में लाइसेंस व वैध दस्तावेज मांगे गए तो दोनों व्यक्ति कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस संबंध में थाना कोतवाली अकबरपुर पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शराब से भरी गाड़ी को भी सीज कर दिया है।

गिरफ्तारी व बरामदगी में शामिल पुलिस टीम में श्रीनिवास पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक, थाना को0 अकबरपुर, उपनिरीक्षक महेन्द्र सरोज,उपनिरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी, हे0का0 रामू सिंह,हे0का0 अजय शुक्ला,का0 अनुज मौर्य शामिल रहे। इस सफलता के बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहना देते हुए कहा कि शराब माफियाओं के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। स्थानीय जनता ने भी इस कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version