Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयातायात माह के तहत चला सघन चेकिंग अभियान

यातायात माह के तहत चला सघन चेकिंग अभियान

अंबेडकर नगर, 23 नवम्बर। यातायात माह नवंबर के 22 वे दिन नगर के बस स्टेशन क्षेत्र में यातायात प्रभारी शिव दीपक सिंह के नेतृत्व में वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के विषय में जागरूक किया गया ।

यातायात प्रभारी शिव दीपक सिंह ने अपनी टीम के साथ दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना हेलमेट चालकों का चालान भरा और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट बांधने के लिए जागरूक किया।

ज्यादातर लोग हेलमेट बाइक में टांग कर लापरवाही से या फिर बिना हेलमेट चलते देखे गए जिनका प्रभारी द्वारा चालान किया गया। वही बस स्टेशन क्षेत्र में निजी बस चालकों द्वारा ई रिक्शा चालकों द्वारा जहां-तहां बेतरतीब वाहन खड़ा करके सवारी बैठ आते उतारते देखा गया जिससे लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा यातायात प्रभारी द्वारा जिला मुख्यालय के अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments