Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसघन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप,50 से अधिक वाहनों...

सघन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप,50 से अधिक वाहनों का हुआ चालान


अम्बेडकर नगर। सड़क सुरक्षा को लेकर बुधवार को पुलिस द्वारा अकबरपुर की पुरानी तहसील तिराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी देवेंद्र मौर्य के नेतृत्व में चले इस अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई।
ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन जैसे मामलों में 50 से अधिक वाहनों का चालान किया गया। साथ ही आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।
सीओ देवेंद्र मौर्य ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को सुरक्षा के प्रति सचेत करना है। उन्होंने वाहन चालकों से आग्रह किया कि वे यातायात नियमों का पालन करें।

यातायात प्रभारी जय बहादुर यादव ने जानकारी दी कि इस अभियान से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments