Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश, सीएम डैशबोर्ड की हुई समीक्षा

राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश, सीएम डैशबोर्ड की हुई समीक्षा


अयोध्या। कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेत्तर, राजस्व वसूली तथा निर्धारित एजेंडा बिंदुओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अमित कुमार भट्ट एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में परिवहन, वाणिज्य कर, प्रवर्तन, आबकारी, सिंचाई, विद्युत, वन, खनन, स्टाम्प, नगर निकाय सहित अन्य विभागों द्वारा की जा रही राजस्व वसूली की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। अपर जिलाधिकारियों ने कम वसूली करने वाले विभागों को चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर राजस्व वसूली की साप्ताहिक समीक्षा अनिवार्य रूप से करें तथा प्रगति में तेजी लाएं। शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता बनाए रखने और स्थलीय निरीक्षण के उपरांत ही जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की भी बिंदुवार समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि डैशबोर्ड पर योजनाओं की प्रविष्टियां नियमित रूप से अद्यतन रखी जाएं और लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments