Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरक्रिटिकल कॉरिडोर पर विशेष निगरानी के निर्देश, गुड सेमीटेरियन होंगे सम्मानित

क्रिटिकल कॉरिडोर पर विशेष निगरानी के निर्देश, गुड सेमीटेरियन होंगे सम्मानित

अम्बेडकरनगर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु ने की।
बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग व एआरटीओ ने पिछली बैठक के निर्देशों के अनुपालन की आख्या प्रस्तुत की। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है, जिससे प्रदेश स्तर की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर आवश्यक सुरक्षात्मक एवं सुधारात्मक कार्य पूरे कर लिए गए हैं।
एआरटीओ ने जानकारी दी कि यातायात नियमों के पालन को लेकर नियमित रूप से प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। हेलमेट, सीट बेल्ट और ओवरलोडिंग के विरुद्ध सघन कार्रवाई की जा रही है।
बैठक में सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वाले ‘गुड सेमीटेरियन’ नागरिकों को सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाए, ताकि दुर्घटना के समय आमजन सहायता के लिए आगे आएं।
पुलिस विभाग ने बताया कि शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय राज मार्ग 128, 233 तथा अयोध्या-बसखारी मार्ग को क्रिटिकल कॉरिडोर के रूप में चिन्हित किया गया है। इन मार्गों पर विशेष निगरानी, जागरूकता अभियान और अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे, जिससे दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments