Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पर्यटन विकास परियोजनाओं का निरीक्षण, मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी ने दिए कार्य शीघ्र...

पर्यटन विकास परियोजनाओं का निरीक्षण, मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी ने दिए कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश

0

अयोध्या पर्यटन विकास योजनाओं की प्रगति का बुधवार को मण्डलायुक्त राजेश कुमार और जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने राम की पैड़ी, नयाघाट से लक्ष्मणघाट तक सरयू तट और सरयू रिवरफ्रंट सहित कई स्थलों का जायजा लिया।

राम की पैड़ी पर विजिटर गैलरी, सेल्फी प्वॉइंट, पाथवे, प्लेटफार्म, स्टोन दीया, स्टोन प्लान्टर, पार्किंग और रामकथा पार्क के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि दीपोत्सव 2025 से पहले सभी निर्माण कार्य मानक के अनुरूप पूरे हों और मलबा तत्काल हटाया जाए। नयाघाट से लक्ष्मणघाट तक सौंदर्यीकरण कार्यों में पाथवे, आरती स्थल, छतरी की फ्लोरिंग और सीढ़ियों पर पत्थर लगाने की प्रगति देखी गई। अधिकारियों ने इन कार्यों को भी तेजी से पूरा करने पर जोर दिया।

सरयू रिवरफ्रंट परियोजना के तहत श्रीराम मंदिर से जुड़ने वाले मार्ग का निरीक्षण करते समय कार्यदायी संस्था ने बताया कि घाट का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और शेष कार्य 30 सितम्बर तक पूर्ण कर दिया जाएगा। मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी ने इंटरप्रिटेशन वाल, स्लोप, स्टेप्स, स्टोन छतरी, फ्लोरिंग और हेलीपैड के पास बने रैम्प को मानक के अनुरूप दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी नगर, उपजिलाधिकारी सदर और यूपीपीसीएल के अधिकारी भी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version