Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर चोरी के दो मामलों का राज़फाश, एक गिरफ्तार

चोरी के दो मामलों का राज़फाश, एक गिरफ्तार

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए एक 16 वर्षीय बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर उसके पास से चोरी का सामान और नकदी बरामद की।

बीते सोमवार को जलालपुर थाना क्षेत्र के जैनापुर निवासी पद्माकर उपाध्याय ने गुवा पाकड़ गांव स्थित अपनी किराना व कपड़े की दुकान से गल्ले में रखे 8 से 10 हजार रुपये चोरी होने की तहरीर दी थी। वहीं बुधवार को जैनापुर निवासी प्रदीप कुमार मौर्य ने दुकान के सामने रखे गैस सिलेंडर और जनरेटर का सामान चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को शिव मंदिर मसूदपुर के पास से पुलिस ने 16 वर्षीय बाल अपचारी को पकड़ लिया। उसके पास से चोरी का एक खाली सिलेंडर, 600 रुपये नकद और दूसरे मुकदमे से जुड़े 3741 रुपये बरामद हुए।

कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बाल अपचारी को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version