Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक, 263 वाहनों के परमिट निरस्त, 186 निलंबित

संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक, 263 वाहनों के परमिट निरस्त, 186 निलंबित

0

अयोध्या। आयुक्त सभागार में आयुक्त अयोध्या मंडल राजेश कुमार की अध्यक्षता में संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंडलायुक्त  राजेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, उप परिवहन आयुक्त राधेश्याम, सचिव आरटीए/आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह सहित संबंधित वाहन स्वामी मौजूद रहे।

बैठक में आयु सीमा पार कर चुके 263 ऑटो रिक्शा वाहनों के स्थायी परमिट निरस्त करने का निर्णय लिया गया। साथ ही 17 भार वाहनों और 181 अन्य वाहनों के परमिटों को निलंबित कर ब्लैकलिस्ट में डालने के निर्देश दिए गए। ओवरलोड संचालन में पकड़े गए 1 ट्रक का परमिट निरस्त तथा 5 अन्य वाहनों के परमिट निलंबित किए गए। बैठक में तय किया गया कि नवरात्र से पहले स्टेज कैरिज (मंजिली गाड़ी) के दो नए परमिट जारी होंगे, बशर्ते वाहन स्वामी सभी चालानों का निस्तारण कर दें। इसके अलावा पूर्व में स्वीकृत 5 आवेदकों को 30 नवम्बर 2025 तक विलंब शुल्क जमा कर परमिट प्राप्त करने की अंतिम चेतावनी दी गई।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 1 नवम्बर 2025 से दिल्ली में केवल BS-VI, CNG, LNG या EV आधारित वाणिज्यिक वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। बैठक कर इसका प्रचार प्रसार किया जाय व सभी नवीनीकरण व नवीन परमिटों में यह शर्त अनिवार्य रूप से शामिल किया जाय। साथ ही स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और फिटनेस की सख्ती से जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उनके परमिट तत्काल निलंबित या निरस्त कर दिए जाएंगे। सचिव आरटीए सुश्री ऋतु सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version