Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअमौना गांव में विकास कार्यों का निरीक्षण, वृक्षारोपण को लेकर जागरूकता का...

अमौना गांव में विकास कार्यों का निरीक्षण, वृक्षारोपण को लेकर जागरूकता का संदेश


अयोध्या । जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने अमौना गांव में कंपोजिट विद्यालय, ग्राम सचिवालय और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का निरीक्षण किया। सचिवालय में जन सेवा केंद्र की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और ऑपरेटर से प्रमाणपत्र और योजनाओं की जानकारी ली। अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में कूड़ा संग्रहण और सफाई व्यवस्था पर दिशा-निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में अशोक का पौधा रोपित कर उन्होंने ग्रामीणों से वृक्षारोपण अभियान में भाग लेने और पौधों की देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाने का आह्वान किया। निरीक्षण में विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष और मुख्य विकास अधिकारी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments