Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररमाबाई महिला पी जी कालेज में घरेलू हिंसा ,साइबर अपराध, महिला हेल्पलाइन...

रमाबाई महिला पी जी कालेज में घरेलू हिंसा ,साइबर अपराध, महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में छात्राओं को दी गई जानकारी


अंबेडकर नगर। मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण के अंतर्गत शनिवार को रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अकबरपुर में प्राचार्य प्रोफेसर शेफाली सिंह के मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा के विभिन्न प्रावधानों के साथ-साथ घरेलू हिंसा ,साइबर अपराध, महिला हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में राजनीति विज्ञान विभाग की प्रभारी विजय लक्ष्मी यादव द्वारा छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्होंने छात्राओं को सशक्त और सुरक्षित बनने हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए तथा हेल्पलाइन नंबर 1090, 118 ,112 का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित प्रावधानों /धाराओं का हवाला देते हुए उनके अधिकारों से संबंधित जानकारी दी।

परामर्श सत्र के अंतर्गत समाजशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर सीता पांडेय एवं शिक्षा शास्त्र विभाग की प्रभारी डॉoसुनीता सिंह ने छात्राओं की समस्याओं के निवारण हेतु वार्ता की, जिसमें छात्राओं को उनकी शैक्षणिक और व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान हेतु परामर्श दिया गया। छात्राओं को आत्म सुरक्षा हेतु जागरूक करने के लिए गृह विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉoसंगीता और डॉo वेलेंटाइन प्रिया ने शारीरिक व्यायाम और मार्शल आर्ट हेतु प्रशिक्षित किया। शारीरिक रूप से स्वस्थ होकर ही कोई महिला सशक्त बन सकती है ,आत्म सुरक्षा उसका पहला दायित्व है। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments