Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याटीम इंडिया की जीत से देशभर में जश्न, विशेषज्ञ ने बताया खुशी...

टीम इंडिया की जीत से देशभर में जश्न, विशेषज्ञ ने बताया खुशी का मनोवैज्ञानिक कारण


अयोध्या। टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल देखने को मिला। जीत के साथ ही लोगों ने आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटीं और नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस खुशी और रोमांच के पीछे मनोवैज्ञानिक कारण भी हैं।


डा आलोक मनदर्शन
मनो परामर्शदाता, जिला चिकित्सालय अयोध्या

मनोविश्लेषक डॉ. आलोक मनदर्शन के अनुसार किसी भी मैच के दौरान दर्शकों का मन पल-पल बदलते हालात के कारण उत्साह और तनाव के बीच झूलता रहता है। मैच के उतार-चढ़ाव के साथ शरीर में तनाव पैदा करने वाले हार्मोन एड्रेनालिन और कार्टिसोल का स्तर भी बढ़ता-घटता रहता है, जिससे दर्शकों में रोमांच और उत्तेजना का अनुभव होता है।

उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे टीम जीत के करीब पहुंचती है, मस्तिष्क के रिवॉर्ड सिस्टम में डोपामिन हार्मोन का स्तर बढ़ने लगता है। यही हार्मोन जीत की खुशी और उत्साह का एहसास कराता है। इस स्थिति को मनोविज्ञान में मैचइंड्यूस्ड अफेक्ट यानी मैच से प्रेरित मनोदशा कहा जाता है।

डॉ. मनदर्शन ने बताया कि जीत के बाद लोगों में ऑक्सीटोसिन और सेरोटोनिन जैसे ‘हैप्पी हार्मोन’ भी बढ़ जाते हैं। यही कारण है कि लोग आतिशबाजी, संगीत, नृत्य और मिठाई बांटकर अपनी खुशी साझा करते हैं। सोशल मीडिया, कार्यस्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर भी इसी खुशी का असर देखने को मिलता है।

उन्होंने बताया कि ऐसी जीत की यादें मस्तिष्क के हिप्पोकैम्पस में लंबे समय तक सुरक्षित रहती हैं और लोगों को लंबे समय तक अच्छा महसूस कराती हैं। यही वजह है कि किसी बड़ी जीत का उत्साह कई दिनों तक लोगों के मन में बना रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments