Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की जिला बैठक में वार्षिक कार्ययोजना पर...

अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की जिला बैठक में वार्षिक कार्ययोजना पर किया गया मंथन


अयोध्या। शहर के एक स्थानीय होटल में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद अयोध्या की जिला कार्यकारणी की बैठक जिलाध्यक्ष अमरीश सिंह व जिला महामंत्री देवेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह व प्रदेश सचिव सूर्यभान सिंह ने सभी पदाधिकारी के साथ वार्षिक कार्य योजना निर्धारित करने व सदस्यता बढ़ाने पर चर्चा की।

बैठक में राजेश सिंह ने कहा की हमारे संस्था के द्वारा बैठक की गई जिसमें आजीवन सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया गया। संगठन को कैसे मजबूत बनाना है इस पर एक रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही आयोग में गठन व आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग की योजना भी बनाई गई। भदरसा रेप कांड के मामले में राजेश सिंह ने कहा कि यह बहुत निंदनीय व शर्मसार घटना है ऐसे लोगों को केवल फांसी की सजा सुनाई जाए। और सरकार ऐसे नीच कार्य करने वालों के लिए कोई कठोर कानून बनाए।

संगठन में मुख्य रूप से निखिल सिंह, विपिन सिंह ,विनय सिंह, जंग बहादुर सिंह, रविन्द्र सिंह, राकेश सिंह पत्रकार सहित दर्जनों लोगों ने आजीवन सदस्यता ज्वाइन किया। जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि बैठक में हर महीने कुछ निर्धारित शुल्क जमा करने की योजना बनाई गई। जिससे उस शुल्क का कोई भी सदस्य जरूरत पड़ने पर उपयोग कर सके। इसके साथ ही कोई गरीब बेटी का विवाह भी उस शुल्क से कराया जा सके।

बैठक में  जिला अध्यक्ष अमरीश सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, अजेंद्र राजा देव भारती, महिला जिला अध्यक्ष प्रसून लता सिंह, महिला जिला उपाध्यक्ष रेनू सिंह, मीडिया प्रभारी अमरदीप सिंह सहित जिला कार्यकारिणी के ब्लॉक, नगर ,महिला , युवा इकाई के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments