Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रांसफार्मर फटने से हुई किशोर की मौत के मामले में पिता ने...

ट्रांसफार्मर फटने से हुई किशोर की मौत के मामले में पिता ने उपजिलाधिकारी से की कार्यवाही की मांग

जलालपुर, अंबेडकर नगर। ट्रांसफार्मर फटने से किशोर की हुई मृत्यु पर मृतक के पिता ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामला कटका थाना क्षेत्र के मझगवां रफीगंज का है जहां 29 जुलाई को 14 वर्षीय किशोर अंकित राजभर खेत की तरफ से अपनी भैंस चराकर लौट रहा था कि रास्ते में विनोद राजभर के घर के पास लगे ट्रांसफार्मर के अचानक तेज आवाज के साथ फट जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ही उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भियांव पहुंचाया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर उसका पंचनामा करवाया और दाह संस्कार करा दिया था। पीड़ित पिता सूरज भान राजभर ने बिजली विभाग के खिलाफ शिकायती पत्र उप जिलाधिकारी कार्यालय मे सौप कर कार्यवाही की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments