Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर ससुराल के लिए निकले युवक की मौत के मामले में आरोपी पत्नी...

ससुराल के लिए निकले युवक की मौत के मामले में आरोपी पत्नी व सास को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

0
4

बसखारी अंबेडकर नगर। घर से ससुराल जाने की बात बताकर निकले युवक की मौत के मामले में बसखारी पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर आरोपी पत्नी व सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मृतक की पत्नी क्षमता उर्फ़ गुड़िया व सास गुनवन्ती उर्फ़ चंदा पर युवक अमित कुमार को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप मृतक युवक के परिजनों ने लगाया था। बता दे कि अमित कुमार पुत्र राम जुगुन की शादी 2 वर्ष पहले 2024 में आजमगढ़ जनपद की अतरौलिया थाना के रतुआ पार निवासिनी क्षमता उर्फ़ गुड़िया के साथ हुई थी। जिनका दांपत्य जीवन सुखमय नहीं था और दोनों को बीच मारपीट व लड़ाई झगड़े को लेकर मामला महिला थाने तक भी पहुंचा चुका था। इसके बाद गुड़िया 1 दिन के लिए ससुराल आई थी और उसके बाद मायके में ही रह रही थी। शुक्रवार को अमित कुमार घर से ससुराल जाने की बात कह कर निकाला था और शनिवार की सुबह उसका शव घर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंचे अमित के परिजनों ने रोते हुए गुड़िया व उसके परिवार वालों पर अमित की हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इस मामले में मृतक के फूफा के प्रार्थना पत्र बसखारी पुलिस ने पत्नी गुड़िया व सास गुनवंती के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी।जिन्हें रविवार को आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया बुढ़नपुर मोड़ से बसखारी पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उन्हें जेल में दिया गया है।इस प्रकरण में थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपी
पत्नी क्षमता उर्फ़ गुड़िया व सास गुनवंती उर्फ चंदा को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here