Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघायल की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में, मृतक की...

घायल की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में, मृतक की पत्नी ने थाने में दी तहरीर


जलालपुर अंबेडकर नगर। बीते दिवस संदिग्ध अवस्था में मिले युवक की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में मृतका की पत्नी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मसूदपुर गांव निवासी यशवंत  पुत्र कुलदीप 42 वर्ष की 24 फरवरी को गांव के निकट जलालपुर मालीपुर रोड भट्टे के पास संदिग्ध हालत में घायल अवस्था में पड़ा हुआ था जिसकी सर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। गश्त पर  निकले पीआरबी कर्मियों ने उसे देखा तो प्राथमिक उपचार हेतु नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया गंभीर हालत को देखते हुए वहां से डॉक्टरो ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान यशवंत की मौत हो गई। मृतक का अंतिम संस्कार होने के पश्चात मृतका की पत्नी अनुपमा ने शनिवार को  जलालपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत करने की मांग किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments