अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सहादतगंज में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पार्टी के स्थापना दिवस तथा अम्बेडकर जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। नवचयनित मंडल अध्यक्षों तथा जिला प्रतिनिधियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया गया।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर 6 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर जिला तथा मंडल के पदाधिकारी तैयारियां प्रारम्भ दें।
