Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याफतेहगंज में पकड़ा गया पटाखों का अवैध भण्डारण, केस दर्ज

फतेहगंज में पकड़ा गया पटाखों का अवैध भण्डारण, केस दर्ज


अयोध्या। दीपावली आने के साथ ही पटाखों की अवैध भंडारण प्रारम्भ हो गए है। कोतवाली नगर के फतेहगंज चौकी क्षेत्र में पटाखों के अवैध भण्डारण का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने छापा मार कर बड़ी संख्या में पटाखे बरामद किए है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
फतेहगंज चौकी इंचार्ज शिव दीपक सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चौकी क्षेत्र में आनंद कुमार रिंकू पुत्र सुन्दर लाल फतेहगंज के घर पर छापा मार गया। जहां से लगभग 6 गत्ते पटाखे बरामद किए गए है। पकड़े गए पटाखों की कीमत एक से डेढ़ लाख है। आरोपी का आवास तथा दुकान एक ही परिसर में स्थित है। जहां पटाखों का अवैध भंडारण किया गया था। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 5 तथा 9 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments